सड़क बनाने के लिए डाली गई गिट्टी।
महुली। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के रजनौली-भीटी पिच मार्ग पर कार्यदायी संस्था ने सड़क पर गिट्टी बिछा दिया है लेकिन सड़क को पिच करना भूल गए हैं। जिससे लोगों का आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क के किनारे गांव के लोगों को बिखरी गिट्टी की वजह से दूसरे रास्ते से घर पहुंचना मजबूरी हो गई है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। रजनौली भीटी मार्ग का निर्माण डेढ़ दशक पहले मंडी परिषद द्वारा कराया गया था। तब से आज तक सड़क की मरम्मत न होने के कारण सड़क पगडंडी का रूप ले लिया था। जगह-जगह गड्ढे और जल भराव से पूरे बरसात भर लोगों काे परेशानी होती है। विभाग द्वारा एक पखवाड़ा पहले सड़क पर गिट्टी बिछाकर छोड़ दी गई। जिसे पिच नहीं किया गया। सड़क के किनारे बसे ग्राम बंदरहिया निवासी अकबर अली, लियाकत, वंशराज, राजनौली निवास दीपक, मुस्तकीम, बनवारी, गौरा निवासी रामकरन, रौजा निवासी असलम, तौफीक, करनपुर निवासी रामकरन आदि ने बताया कि सड़क की गिट्टियां बिखरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नाथनगर कुलदीप कुमार ने बताया कि राजनौली गौरा मार्ग क्षेत्र की अति महत्वपूर्ण सड़क है।