फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इस बार सावन में पड़ेंगे पांच सोमवार, बनेगा शुभ संयोग

Tue, 16 Jul 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। इस बार सावन माह में पांच सोमवार होंगे। सोमवार के दिन से ही सावन शुरू होगा और सोमवार को ही ये समाप्त होगी। पहला सोमवार 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। 19 अगस्त को आखिरी सोमवार है। यह इस बार शुभ संयोग बन रहा है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज ने बताया कि इस बार सावन माह में यह शुभ संयोग बन रहा है। सावन की शुरुआत सोमवर से और समापन भी सोमवार से हो रहा है। सावन मास का आरंभ 22 जुलाई दिन सोमवार से और समापन 19 अगस्त दिन साेमवार को होगा। इस बार सावन में पांच सोमवार का व्रत किया जाएगा, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। इस बार सावन के पहले सोमवार पर एक या दो नही बल्कि पांच अद्भुत योग में भगवान शिव की पूजा की जाएगी। सावन माह 29 दिन का होगा।
सावन माह की जैसे-जैसे तिथि नजदीक आती जा रही है तो शिवालयों में भी तैयारियां शुरू होने लगी हैं। सावन माह में आने वाली शिवरात्रि को लेकर भी भक्त तैयारी में जुटे है। सुजीत महाराज ने बताया कि तामेश्वरनाथ मंदिर में सावन पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इस मंदिर पर कुंती ने पांडवों का मुंडन कराया था। उन्होंने बताया कि सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से ग्रह-नक्षत्रों का फल शुभ प्राप्त होता है। सभी दोष दूर होते हैं। क्योंकि भगवान शिव सभी ग्रह-नक्षत्र और सृष्टि के स्वामी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें