फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साढ़े तेरह घंटे गुल रही शहर की बिजली, उमस भरी गर्मी में परेशान रहे लोग

Mon, 21 Aug 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सुबह नौ से तीन बजे तक लिए थे शट डाउन, साढ़े आठ बजे रात में आई बिजली
विज्ञापन

- करीब एक लाख से अधिक की आबादी उमस भरी गर्मी से रही परेशान
- न तो घर में मिला चैन न तो बाहर मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को सुबह नौ बजे से बिजली से गुल रही और रात साढ़े आठ बजे बहाल हो सकी। लगातार साढ़े तेरह घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे। लोगों के घरों के इनर्वटर जवाब दे गए तो पंखा, कूलर बेकार साबित हुए। यही नहीं बिजली न रहने से सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। अधिकारी- कर्मचारी बिजली न रहने से गर्मी से परेशान रहे। दूसरी तरफ कारोबारियों का कारोबार भी प्रभावित रहा। बिजली निगम के अधिकारियों ने बिजली न रहने की वजह औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर के कंट्रोल पैनल व अनुरक्षण कार्य बताया।
बिजली निगम ने सोमवार को सुबह नौ बजे शट डाउन लिया और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े फीडर बंद रहे। इस दौरान सब स्टेशन में लगे दो ट्रांसफार्मरों के कंट्रोल पैनल बदले गए। इस दौरान पुलिस लाइन, इंडस्ट्रियल एरिया, टाउन तीन, मगहर, उतरावल, बघौली व कांशीराम फीडर से जुड़े अंसार टोला, पठान टोला, मोतीनगर, बरदहिया बाजार, बगहिया, मोहद्दीनपुर, बरई टोला, कोईरी पुरवा, खलीलाबाद बाईपास क्षेत्र, मैलानी, बड़गो, सरौली आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही। निगम ने सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ही शट डाउन लिए जाने की जानकारी दी थी, जबकि व्यवस्था दुरूस्त करने में रात साढे आठ बज गया। तब तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

किसी तरह हाथ के पंखे के सहारे लोगों ने समय गुजारा। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं व बच्चों को उठानी पड़ी। सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। कुछ कार्यालयों में लोग फाइलों के जरिए हवा लेने की कोशिश करते देखे गए। वहीं व्यापारी भी बिजली न रहने से परेशान नजर आए।

रविवार की रात भर आती-जाती रही बिजली, नींद में पड़ी खलल
रविवार की रात में भी बिजली आती-जाती रही। हर 10 मिनट पर बिजली कट जाती थी और फिर आती थी। जिसकी वजह से लोग रात में ठीक से सो नहीं पाए। स्कूली बच्चों को जहां परेशानी हुई वहीं महिलाओं को भी कामकाज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नौकरी पेशे वाले की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।


ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली न रहने से परेशान रहे लोग
औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लाइन को दुरूस्त करने में निगम को वक्त लगा। जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र के बघौली, उतरावल, मगहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब 80 गांवों में बिजली न रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।


सुबह से ही बिजली गुल रही। जिसके कारण उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। पंखा, कूलर शो पीस बन गए हैं। इसके साथ ही पेयजल का संकट खड़ा हो गया।

रफीक- उपभोक्ता



बिजली संकट कई दिनों से बना हुआ है। रविवार की रात में बिजली की आवाजाही बनी रही तो सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रही। इससे काफी परेशानी उठानी पड़ी।
गोलू वर्मा- उपभोक्ता



दिनभर बिजली गुल रहने से कारोबार प्रभावित हुआ है। गर्मी के चलते दुकान में बैठ पाना मुश्किल हो गया। पसीने से लथपथ हो गए। बिजली आने के बाद थोड़ी राहत मिली।

संतोष गुप्ता- व्यवसाई



सोमवार को दिनभर बिजली नहीं रही। जिसके कारण औद्योगिक इकाईयों में उत्पादन पर असर पड़ा है। यह समस्या अक्सर बनी हुई है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
अरविंद पाठक- व्यवसाई



रविवार की रात में कई बार बिजली कटी। जिससे नींद पूरी नहीं हो पाई। सोमवार की सुबह से शाम तक बिजली आई ही नहीं। इसके कारण भोजन बनाने से लेकर स्नान-ध्यान तक में दिक्कत आई है।
विज्ञापन


अलका श्रीवास्तव- गृहणी




बिजली न रहने से पानी का संकट बना रहा। इसके साथ ही उमस भी गर्मी झेलनी पड़ी। इनर्वटर भी जवाब दे गए। इसके कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी है।
अनुराधा- गृहणी



बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए सोमवार को सुबह नौ बजे से तीन बजे तक शट डाउन लेकर ट्रांसफार्मरों के कंट्रोल पैनल बदले जाने थे, लेकिन अनुरक्षण का कार्य में वक्त लगा। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी है। अब बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उम्मीद है कि अब उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटने की समस्या से निजात मिलेगी।

रणधीर कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें