कोड़री नहर पुल के पास से दबोचा गया
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गीड़ा गोरखपुर के छात्र से हुए लूट के मामले में तीसरे आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया है। एक दिन पूर्व पुलिस ने मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम बाल अपचारी को सोमवार को समय 12.30 बजे सूचना पर कोड़री नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ समस्त कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।