फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय से पंखा, खाद्यान्न व अभिलेख उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डोमाडीह में शनिवार रात चोर ताला तोड़कर आलमारी में रखा ब्लू टूथ स्पीकर, पंखा, चावल, गेहूं, थाली के साथ सरकारी अभिलेख उठा ले गए। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने काली जगदीशपुर चौकी पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय डोमाड़ीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने काली जगदीशपुर चौकी पर दी तहरीर में लिखा है कि वह प्राथमिक विद्यालय डोमाडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। सोमवार की सुबह 7:45 बजे विद्यालय पहुंचे और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो पता चला विद्यालय के अंदर लगे पूर्वी गेट, किचन, प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़कर और आलमारी खोलकर ब्लू टूथ स्पीकर, छत के चार पंखे, पांच बोरी चावल, तीन बोरी गेहूं, बीस थाली व आय व्यय का रजिस्टर, एमडीएम आय व्यय पंजिका तथा कुछ बच्चों के आधार कार्ड की छाया प्रति गायब है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें