फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आठ कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने विद्यालय को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने विद्यालय को खंगाला
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। शुक्रवार रात बंडा बाजार स्थित जूनियर हाईस्कूल के आठ कमरों का ताला तोड़कर चोर गैस सिलिंडर, बर्तन आदि उठा ले गए। शनिवार सुबह विद्यालय जब खुला तो शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जूनियर हाईस्कूल बंडा बाजार के प्रधानाध्यापक उत्तम चंद चौधरी ने तहरीर में कहा है कि शनिवार सुबह जब विद्यालय खुला तो आठ कमरों का ताला टूटा और दरवाजा खुला मिला। लोहे की अलमारी तोड़कर चोर उसमें रखा साउंड सिस्टम, ग्लो विज्ञान किट उठा ले गए। रसोई घर से गैस सिलिंडर, भगोना, कुकर भी उठा ले गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव और शिक्षक नेता विष्णु कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। शिक्षक नेताओं ने कहा कि चोर एक के बाद एक विद्यालय को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में प्राथमिक विद्यालय बारीडीहा, घोराग, चपरा पूर्वी द्वितीय में ताला तोड़कर चोर तमाम सामान उठा ले गए थे। इन मामलों में पुलिस अब तक खाली हाथ है। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि बंडा बाजार जूनियर हाईस्कूल में हुई चोरी की तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें