फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करही में चोरों ने जेवरात और नकदी उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के करही गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य छत और बरामदे में सो रहे थे। चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे। करही निवासी जगराम के घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी पेटी और दो बैग उठा लिए। पीड़ित जगराम के मुताबिक बैग और पेटी में उसकी बहू चंदन पत्नी विनोद के मंगलसूत्र, झाला, तीन जोड़ी पायल समेत करीब आठ हजार रुपये नकद रखे थे। चोर सामान लेकर घर से 100 मीटर दूर पहुंचे और पेटी व बैग खोलकर उसमें रखे जेवरात व नकदी निकाल ले गए। खाली पेटी और बैग वहीं फेंक दिए। सुबह जब परिजनों की नजर घर के सामान पर पड़ी तो चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल 112 और दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की और चोरों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें