फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुसे चोर, उठा ले गए जेवरात

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के चगेंरा मंगेरा गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुसे चोर, उठा ले गए जेवरात
विज्ञापन

मायके गई थी महिला, पड़ोसियों ने दी घटना की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे (संतकबीरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के चंगेरा-मंगेरा गांव में दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुस गए। कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़ कर करीब डेढ़ लाख के जेवरात उठा ले गए।
चंगेरा मंगेरा की रहने वाली पीड़िता मंजू देवी पत्नी राम करन ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह वर्तमान में मायके कुर्थिया में रह रही है। शुक्रवार रात चोर उसके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। बॉक्स में रखा दो अंगूठी, झाला, बॉली, टीका, नथिया, पॉयजेब, तीन जोड़ी पायल आदि उठा ले गए। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांटे चौकी के पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी। कांटे चौकी प्रभारी श्याम मोहन ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें