फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोरियर एजेंसी का ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए

Tue, 30 Jan 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित मड़या का मामला
विज्ञापन

- घटना की जानकारी होने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के हाईवे मड़या स्थित कोरियर एजेंसी का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। चोर एजेंसी के गोदाम से सामान भी साथ ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
मड़या मोहल्ला के पास ई-काॅम एक्सप्रेस के नाम से कोरियर एजेंसी है। एजेंसी के मैनेजर बनियाबारी गांव निवासी विनीत कुमार पांडेय के मुताबिक रविवार की शाम को एजेंसी बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह जब ऑफिस पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाने के बाद सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोदाम से कितना माल गायब हुआ है, इसका अभी तक आंकलन नहीं हो पाया है। पूरा माल मिलाने के बाद ही गायब सामान के बारे में जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि एजेंसी के मैनेजर का प्रार्थनापत्र मिला है। जांच चल रही है। एजेंसी में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसका फुटेज मंगाया जा रहा है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें