संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के कांटे चौकी अंतर्गत चंगेरा मंगेरा में बंधवा समय महारानी मंदिर सेवा समिति का शनिवार की रात को जंगला तोड़कर मंदिर में रखा एम्प्लीफायर, लाउडस्पीकर, दानपेटी को अज्ञात चोर उठा ले गए। सेवा समिति के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बंधवा समय महारानी मंदिर सेवा समिति के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि शनिवार की दोपहर में अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात में समय महारानी मंदिर का जगला तोड़कर मंदिर में रखा एम्प्लीफायर, लाउडस्पीकर व दान पेटी अज्ञात चोर उठा ले गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दी है। सूचना पर कांटे पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। चौकी इंचार्ज कांटे राकेश कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।