फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में खाली मकान में घुस कर चोर उठा ले गए जेवरात व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के स्टेशनपुरवा पूर्वी मोहल्ले में एक खाली मकान में चोरों ने चोरी की वारदात की। शुक्रवार को मकान मालिक जब पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल किया।
विज्ञापन

शहर के स्टेनशन पुरवा पूर्वी मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार पुत्र स्वर्गीय राम सहाय ने बताया कि वह अपनी मां का इजाज कराने छह सितंबर को बाहर गए थे। शुक्रवार को घर लौटे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर गए तो देखा कि कमरे खुले है और सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी में रखा एक लाख नकदी और बचत गुल्लक में एकत्र करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी हो गया। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरात भी चोर उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें