संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान आदित्य उर्फ लूला पुत्र महाबीर निवासी सूगापंखी के रुप में हुई। जिसे पुलिस ने शनिवार को दिन में लगभग दस बजे के आसपास नेशनल हाइवे सरैया गौरापार मोड़ के पास से पकड़ा। पुलिस के अनुसार चोर ने नेशनल हाइवे स्थित मैरेज हाल से पिछले वर्ष 29 नवंबर को बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद समस्त कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल रवाना कर दिया। संवाद