फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मल्टीपरपज सिटी स्टोर पर ताला देख जताई नाराजगी

Thu, 08 Jan 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर ब्लाॅक पर बैठक करते डीडीओ-संवाद
विज्ञापन
बेलहर। डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बेलहर कला ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। स्थापना पटल, लेखाकार व मनरेगा, एनआरएलएम सभी कक्षों का जायजा लिया। उन्होंने मल्टीपरपज सिटी स्टोर पर ताला देखकर नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय की क्वालिटी काे भी देखा। एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर आवास, शौचालय, पंचायत भवन, आरआरसी सेंटर, अन्नपूर्णा भवन से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, सचिव सौरभ चौधरी, अजित सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, गिरजेश कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, एकाउंटेंट प्रवीण कुमार यादव, रवि कुमार गौड़, एनआरएलम राजेंद्र कुमार, नदीम अख्तर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें