फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में आज रहेगा रूट डायवर्जन, भारी वाहनों की नो इंट्री

Wed, 10 Apr 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ईद को लेकर यातायात पुलिस ने की तैयारी, सुबह छह से रात आठ बजे तक प्रतिबंध
विज्ञापन

- मेंहदावल व डीघा बाईपास और मोती चौराहा से बड़ेे वाहनों के प्रवेश पर रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ईद पर्व काे देखते हुए शहर में बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन रहेगा। शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थापित मस्जिदों पर लोग सुबह से नमाज अदा करेंगे। सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। बड़े वाहन सरैया बाईपास होते हुए आंबेडकरनगर की तरफ जाएंगे। जिसको लेकर यातायात विभाग ने बैरिकेडिंग आदि की तैयारी देर शाम तक की।
ईद पर्व पर शहर के मोतीनगर, अंसार टोला, आजाद चौक समेत अन्य मार्गों पर मनाया जाता है। लोग सुबह नमाज के बाद एक दूसरे को ईद की बधाई देते हैं। इससे सड़कों पर चहल-पहल रहती है। साथ ही सड़क के मुख्य मार्ग पर मेला भी लगता है। जगह-जगह टेंट लगाकर लोग ईद मिलन समारोह करते हैं। इसे देखते हुए यातायात विभाग ने रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया। सुबह छह से रात आठ बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के समय छोटे वाहन भी मेंहदावल बाईपास से शहर में नहीं जा पाएंगे हालांकि सुबह 10 बजे के बाद छोटे वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। शहर के मेंहदावल बाईपास, डीघा बाईपास और मोती चौराहे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका जा रहा है। इस संबंध में यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि ईद को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। बड़े वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। छोटे वाहनों को समय के अनुसार जाने दिया जाएगा।

इस मार्ग से जाएंगे बड़े वाहन
- गोरखपुर व बस्ती से आने वाले वाहन सरैया बाईपास, मोती चौराहा, विधियानी होते हुए आंबेडकरनगर की तरफ जाएंगे।
- आंबेडकरनगर की तरफ से आने वाले वाहन विधियानी, मोतीनगर और सरैया होते गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें