फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में आज दो घंटे ठप रहेगी बिजली

Sat, 16 Mar 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में रविवार को दिन में दो घंटा बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। यह जानकारी उपखंड अधिकारी अवनीश कुमार ने दिया। बताया कि 17 मार्च को सुबह दस बजे से दिन में दोपहर एक बजे तक 132 केवी उपकेंद्र खलीलाबाद से निकलने वाले 33 केवी ओसवाल, खलीलाबाद, औद्योगिक व कोर्ट फीडर की बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों से मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। सभी विद्युत उपभोक्ता समय से बिजली से संबंधित अपने कार्य पूरा कर लें। वहीं मेंहदावल में रविवार को मेंहदावल विद्युत सब स्टेशन पर नए फीडर की स्थापना व मरम्मत को लेकर विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता शहरी क्षेत्र मनोज श्रीवास्तव ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें