संतकबीरनगर। खलीलाबाद डिवीजन के सात उपकेंद्र के कुछ फीड़र पर 11 से लेकर 18 जून तक दिन में दस बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता राजेश कुमार प्रजापति ने दिया। उन्होंने बताया कि हैंसर उपकेंद्र के बड़गों फीडर, मुखलिसपुर उपकेंद्र के महुली फीड़र, हरिहरपुर उपकेंद्र के फीडर हरिहरपुर ग्रामीण व महुली, अद्यौगिक क्षेत्र उपकेंद्र के बघौली व मगहर एवं खलीलाबाद उपकेंद्र के मगहर कताई मिल फीडर के 11 केवी लाइन पर अनुरक्षण का कार्य प्रस्तावित है। संवाद