फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में रूट डायवर्जन रहा, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

Thu, 18 Jul 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में मुहर्रम को देखते हुए रूट डायवर्जन रहा। दोपहर में 12 बजे से देर शाम तक वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होने दिया गया। जिससे लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को शहर में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। इसको देखते हुए प्रशासन ने शहर में रूट डायवर्ट कर दिया। मेंहदावल बाईपास पर बैरियर लगाकर वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इस कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़े वाहन दूसरे मार्ग से होकर गए। छोटे वाहन चालक भी मुख्य मार्ग से होकर नहीं निकल पाए। जो लोग शहर में आए वह लोग काफी परेशान रहे। शहर के विधियानी मोड़, बैंक चौराहा, नेदुला चौराहा, बरदहिया बाजार से होकर आने-जाने मार्ग पर पुलिस कर्मी तैनात रहे, जो वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकते रहे। यह स्थिति देर शाम तक बनी रही। धनघटा की ओर जाने के लिए मेंहदावल बाईपास पर मिले रामजीत ने बताया कि शहर में प्रवेश पर रोक लगने के कारण अब घूमकर जाना पड़ेगा। इसी प्रकार नाथनगर क्षेत्र से आने वाले दिलीप कुमार ने बताया कि विधियानी मोड के पास वाहन रोक दिया गया। जिसके कारण घूमकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में मुहर्रम का जुलूस निकलने के कारण रूट डायर्वट किया गया है, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वाहनों को दूसरे मार्ग से भेजा जा रहा था।
परमहंस- प्रभारी निरीक्षक यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें