- डिक्की में रखा था ज्वलनशील पदार्थ, बाइक चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। धनघटा तहसील परिसर में मंगलवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खड़ी हुई बाइक से धुआं निकलने लगा। बाइक में धुआं उठा देख तमाम लोग वहां एकत्रित हो गए। थाने से दमकल कर्मी आए आग पर समय रहते काबू पा लिए। चर्चा है कि डिक्की खोलने पर उसमें ज्वलंतशील पदार्थ रखा था। बाइक चालक भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बाइक थाने पर रखवा दिया।
तहसील परिसर में तमाम बाइक और चार पहिया के बीच खड़ी बाइक से धुआं उठता दिखा। जिसे देखकर यह बात पूरे तहसील परिसर में आग की तरह फैल गई। तमाम लोगों की भीड़ वहां पहुंची। लोग वाहन इधर-उधर करने लगे। इसकी सूचना दमकल कर्मियों को मिली तो दमकलकर्मी तत्काल पहुंचकर बड़ी घटना होने के पहले आग पर काबू पा लिए। बाइक की डिक्की खोल कर देखा गया तो उसमें ज्वलंनशील पदार्थ था और हैंडल में गैलन टगा हुआ था।