फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टीचर्स काॅलोनी दो घंटे तो नेदुला में चार घंटे गुल रही बिजली

Wed, 25 Sep 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या बरकरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में बिजली संकट गहराता जा रहा है, जिसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज के चलते रात में लोगाें की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। सोमवार की रात में टीचर्स काॅलोनी में दो घंटे बिजली गुल रही तो नेदुला में फाल्ट के चलते चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
शहर में वैसे तो बिजली निगम करीब ढाई घंटे बिजली की कटौती कर रहा है। इससे लोग परेशान है, इस बीच लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। शहर के टीचर्स काॅलोनी में सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। करीब दो घंटे के बाद बिजली कर्मियों ने मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

सोमवार को ही रात करीब डेढ़ बजे नेदुला में गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे उपभोक्ताओं को करीब चार घंटे तक उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। वहीं मोतीनगर में लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ा। शहरवासी राम केवल, बजरंगी प्रसाद आदि ने कहा कि रात में बिजली गुल होने से नींद पूरी नहीं हो पाई। उसम भरी गर्मी के कारण महिलाओं व बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में करीब छह घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। सुबह करीब आठ बजे बिजली गुल हो रही है और दोपहर बाद करीब दो बजे बिजली आती है। इसके साथ ही लो- वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई हैं। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित नहसापार, चकदही, धरैची, दुबौली, गड़सरपार, निचौरा आदि क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन


शहर में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जहां पर गड़बड़ी की शिकायत मिली, वहां कर्मचारियों को भेज कर ठीक कराया गया है। जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य भी चल रहा है।
- केएन शुक्ल, एसडीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें