फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में रूट निर्धारण नहीं... दो किमी का 30 रुपये वसूल रहे किराया

Mon, 16 Sep 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे से डिग्री कॉलेज तक 30 रुपये किराया
विज्ञापन


- मनमाना किराया वसूल रहे वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी



संतकबीरनगर। शहर में सवारी वाहनों का रूट निर्धारित न होने के वजह से वाहन स्वामी मनमाना किराया वसूल रहे हैं। मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे से डिग्री कॉलेज तक दो किमी की दूरी का 30 रुपये किराया वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन


मेंहदावल बाईपास से समय माता मंदिर होकर डिग्री कॉलेज की दूरी लगभग दो किलोमीटर होगी। यहां से डिग्री कॉलेज जाने वालों की संख्या कम होती है। वहीं शुगर मिल तिराहा तक ज्यादातर सवारियां आती-जाती हैं। शहर में चलने वाले सवारी वाहनों का रूट निर्धारण नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से सवारी वाहन संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं। यात्रियों की माने तो बाईपास से लेकर डिग्री कॉलेज दो किलोमीटर की दूरी के लिए सवारी वाहन स्वामी 30 रुपये तक किराया ले लेते हैं। कभी-कभार किराया को लेकर सवारियों से बहस भी हो जाती है। वहीं सवारी वाहन संचालक दुर्व्यवहार पर उतारु हो जाते हैं।
विज्ञापन




यातायात प्रभारी परमहंस यादव ने बताया कि वाहन चालकों के साथ बैठक कर किराया निर्धारित किया जाएगा। जिससे लोगों की समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें