फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक पर न सुलभ शौचालय है, न पेयजल की व्यवस्था

विज्ञापन
सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय पर हुआ जलजमाव। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लॉक पर न सुलभ शौचालय है, न पेयजल की व्यवस्था
विज्ञापन

तीन बैंक शाखाएं, सीएचसी, पशु अस्पताल, राजकीय यूनानी अस्पताल, उप डाकघर होने के बाद भी बदहाली का शिकार है
सेमरियावां। जनपद के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां मुख्यालय पर जनसमस्याओं का अंबार है। यहां न तो आम आदमी के लिए सुलभ शौचालय है, न ही पेयजल की व्यवस्था। कस्बे की जल निकासी व अतिक्रमण बड़ी समस्या है। यह क्षेत्र की सबसे बड़ी साप्ताहिक बाजार है। सड़क जाम से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय पर एसबीआई, बड़ौदा यूपी बैंक, पीएनबी बैंक शाखाएं मौजूद हैं। ब्लॉक मुख्यालय से सटे सीएचसी अस्पताल, पशु अस्पताल, सीडीपीओ कार्यालय है। कसबे में राजकीय यूनानी अस्पताल भी है व एक उप डाक घर है। सेमरियावां में इलाके की सबसे बड़ी साप्ताहिक बाजार सोमवार को लगती है। बाजार में छोटी बड़ी लगभग दो हजार दुकान लगती है। कसबे में सुलभ शौचालय नहीं है और न ही पेयजल की कोई व्यवस्था है। ब्लॉक परिसर में एक सार्वजनिक शौचालय बना है, उसमें ताला लगा रहता है। कस्बे के संतोष प्रजापति, मोहम्मद वसीम खान, इरशाद अहमद और तनवीर चौधरी ने कहा कि सेमरियावां कस्बे में जल निकासी के लिए नाली जरूरी है। साथ ही तेज रफ्तार वाहन से कस्बे में घटना होती है। कस्बे में सड़क किनारे कीचड़ फैला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर से होने वाले विकास कार्य के लिए ग्राम पंचायत से विशेष रूप से प्रस्ताव मांगा जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत कर विकास कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अन्य समस्याओं के लिए जिला स्तरीय अधिकारी के संज्ञान में डाला जाएगा।
-विनोद मणि त्रिपाठी, बीडीओ सेमरियावां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें