फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रतजगा के बाद भी हो रहीं चोरियां

Sat, 13 Sep 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। चोरों के भय से रात रात भर लोग रत जगा करके पहरेदारी कर रहे हैं। इसके बावजूद धनघटा क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसी गांव में चोर चोरी करके घर को खंगाल रहे हैं तो कहीं अपने ही चोरों की आड़ में अपनों का शिकार कर रहे हैं। अभी हाल ही में जहां तीन चोरियों का खुलासा हुआ है वही भैंसाखुट गांव में चोर एक घर को खंगालने की कोशिश किए हैं। क्षेत्र में चोरी की घटना की शुरुआत सिरसी से हुई तो आज तक सिलसिलेवार चलती चली आ रही है। हालांकि सिरसी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया था उसके बाद औटना गांव में चोरों ने दो घरों से सामान चोरी कर लिया। उसके बाद रामपुर दक्षिणी, मडपौना, रामपुर, शिवा पार में चोरों ने हाथ साफ किया। जिसका खुलासा करने में पुलिस आज तक नाकामयाब है। वही कोचरी, मुंडेरा शुक्ल, चपरा पूर्वी जहां अपनों ने ही अपने का सामान चुरा कर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दिया था। वहीं पुलिस ने इन घटनाओं का खुलासा करने में देर भी नहीं लगाई। दो नदियों के बीच स्थित थाना धनघटा में जरायम करके इस पार से उस पार चला जाना अपराधियों का पुराना रास्ता रहा है। पशु तस्करी हो या अवैध फसलों का कारोबारी ए हमेशा इस रास्ते को अपनाते रहे। हालांकि की अब बिडहर घाट पर पुलिस चौकी बन जाने से अपराधियों के लिए यह रास्ता आसान नहीं रह गया है। सूत्रों का कहना है कि यहां की दो-तीन घटनाओं का खुलासा गोरखपुर पुलिस ने की है। आसमान में कभी कभार उड़ते हुए ड्रोन को देखकर जहां लोग और भयभीत हो जा रहे हैं वहीं कहीं न कहीं शराब के शौकीन जनता के हाथों दो चार हाथ पा जा रहे हैं। दो दिन पहले सेमरडाडी गांव में रास्ता भूलकर दो शराबी चले गए तो जनता ने उनकी पिटाई करके उन्हें पुलिस के हवाले कर दी। हालांकि बाद में पुलिस पूछताछ के बाद उनको छोड़ दी। एसओ जयप्रकाश दुबे का कहना है कि धीरे-धीरे करके सभी चोरियों का अनावरण कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें