फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खिड़की के रास्ते घुसकर बिस्कुट गोदाम में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक बिस्कुट के गोदाम में बृहस्पतिवार की रात चोर खिड़की के रास्ते घुस कर चोरी की वारदात किए। चोर काफी मात्रा में बिस्कुट और कुछ नकदी उठा ले गए। शुक्रवार को पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में शिवानंद साहू का बिस्कुट का गोदाम है। पीड़ित शिवानंद साहू के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात चोर खिड़की के रास्ते गोदाम में घुस गए। चोर काफी मात्रा में बिस्कुट और 37,000 रुपये नकदी उठा ले गए। इस मामले में शुक्रवार देर शाम अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें