संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के सुरैना में दुघरा कला रोड पर स्थित धान के गोदाम का ताला तोड़कर चोर 13 बैग धान उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
क्षेत्र के बरपरवा गांव निवासी जितेंद्र सिंह की धनघटा में शनिचरा रोड पर बीज की दुकान हैं। जितेंद्र सिंह का कहना है कि वह सुरैना चौराहे पर डोगरा कला मार्ग पर गोदाम बना रखा हैं। सात जून की सुबह जब गोदाम पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा दिखा। अंदर गए तो 13 बैग धान गायब था। पीड़ित ने उसी दिन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। संवाद