संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के टुंगपार गांव में चोरों ने सामुदायिक शौचालय भवन का ताला तोड़ कर टुल्लु पंप, टोंटी आदि चुरा लिए। प्रधान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधान प्रतिनिधि विपिन सिंह ने बताया कि शनिवार की रात में चोरों ने सामुदायिक शौचालय का ताला तोड़ दिया। शौचालय में लगे टुल्लू पंप, टोंटी व पाइप उठा ले गए। इसकी सूचना महुली पुलिस को दी गई है। एसआई परमेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद