संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन स्थित आवासीय परिसर में बुधवार की रात बंद घर में चोर घुसे और सामान उठा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित संतोष कुमार का कहना है कि वह रेलवे में कांटावाला के पद पर कार्यरत हैं। वह रेलवे काॅलोनी स्थित आवास संख्या-180 टीसी में रहते हैं। 24 मई को शाम चार बजे वह ड्यूटी पर चले गए। रात में जब वापस आए तो देखा कि कमरे का ताला टूटा है। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। अंदर जाने पर देखा तो पानी का जार, कूकर आदि अन्य सामान गायब था। इसकी सूचना तत्काल चौकी प्रभारी तितौवा को दी। पीड़ित ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। संवाद