फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर का जंगला और दरवाजा तोड़कर चोरी

Sat, 03 Feb 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बढ़नी के अंतर्गत अजय आरा मशीन के समीप बढ़नी में अज्ञात चोर एनएच 730 के पास एकांत में बने एक मकान में दरवाजा व जंगला तोड़कर घर मे रखा सामान चोरी कर ले गए । पास में रह रहे सागर मोदनवाल ने खटर खटर की आवाज सुनकर कुछ लोगों के साथ चोरों को पकड़ना चाहा। पर चोर पास में कब्रिस्तान के पास मकान का गेट छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

पुलिस चौकी बढ़नी पर मौखिक सूचना देकर अहमदाबाद में रह रहे मकान मालिक संदीप आजमगढि़या को चोरी की घटना की जानकारी दी है । मकान मालिक संदीप आजमगढ़िया ने फोन पर बातचीत में बताया कि मकान में रखे पिलर बनाने के लोहे के छड़ एवं कुछ घरेलू सामान के चोरी होने की सूचना मिली है, जानकारी मिलते पुलिस को फोन से सूचित कर दिया हूं। बढ़नी चौकी प्रभारी सभा शंकर यादव ने बताया कि हाईकोर्ट प्रयागराज में गवाही के लिए बाहर हूं, घटना की जानकारी मिली है, लेकिन लिखित तहरीर अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें