धनघटा। हैंसर ब्लाॅक पर तैनात बोरिंग टेक्नीशियन की नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय पर स्थित सरकारी आवास के कमरे का ताला तोड़कर चोरों की ओर से चांदी की पायल, साड़ी समेत हजारों का सामान चुरा ले गए। महिला कर्मी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया है। तहरीर में सुमन चौहान पत्नी दीपक चौहान ग्राम पीपर संठी थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर ने बताया कि वह बोरिंग टेक्नीशियन के रूप में हैंसर ब्लाॅक में तैनात है। नाथनगर में सरकारी आवास में रहती है। गत 18 अक्तूबर को वह छुट्टी पर घर चली गई। जब वह वापस लौटी तो देखा कि कमरे का ताला टूटा था। अलमारी भी टूटी थी। उसमें रखे छह जोड़ी साड़ी, चार जोड़ी पायल और प्रेस व अन्य सामान चोरी हो गया था। संवाद