फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 11 किलोमीटर पीछा कर चोर को लोगों ने पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। बस्ती जिले के देईसाड तिराहे से बाइक चुराकर भाग रहे चोर का पीछा करके लोगों ने नगर पंचायत हरिहरपुर से पकड़ लिया। पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। महुली क्षेत्र के पिकौरा गांव निवासी धीरेंद्र यादव पुत्र राम फूल यादव बृहस्पतिवार को जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ बाजार गए थे। वह दुकान पर खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनकी बाइक स्टार्ट कर महुली की तरफ भागने लगा। धीरज यादव की नजर पड़ी। तो वह शोर मचाते हुए सड़क पर पहुंचे। कुछ बाइक सवार दूसरी बाइक से चोर का पीछा करने लगे। करीब 11 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बाइक चोर को हरिहरपुर में घेरकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने चोर की पिटाई की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने चोर को सौंप दिया। इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि बाइक स्वामी धीरेंद्र यादव की तहरीर पर बाइक चोर कपूर उपाध्याय उर्फ संजय उपाध्याय निवासी हरैया, थाना लालगंज, बस्ती के खिलाफ चोरी और बरामदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें