फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अग्निवीर बने युवाओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
सेना में चयनित हुए युवाओं का हैंसर बाजार में स्वागत किया गया है।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अग्निवीर बने युवाओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

सड़क और पगडंडी पर दौड़ का अभ्यास करके पाए मुकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जुनून के साथ की गई कड़ी मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के युवा दौड़ लगाकर पसीना बहाए तो सफलता उनकी कदम चूम ली। सेना में अग्निवीर के रूप में क्षेत्र के नौ युवा चयनित हुए। मंगलवार को आदर्श सैन्य एकेडमी हैंसर बाजार में कार्यक्त्रस्म आयोजित कर अग्निवीर बने युवाओं का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
क्षेत्र में खेल के संसाधनों का घोर अभाव है। युवा सड़क और पगडंडी पर दौड़ का अभ्यास किए। अभी हाल ही में अयोध्या में हुई सेना की भर्ती में क्षेत्र के तमाम युवा शामिल हुए। इनमें से अलग-अलग गांवों के रहने वाले रामाशीष, रामप्रसाद, दीपचंद, संतोष, सरबिंद, प्रदीप कुमार, विष्णु मिश्रा, आकाश राजभर, हरेंद्र कुमार अग्निवीर पद चयनित हुए। मंगलवार को हैंसर बाजार में स्थित आदर्श सैन्य एकेडमी में अग्निवीरों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श सैन्य एकेडमी के प्रबंधक पूर्व सैनिक राकेश कुमार यादव ने कहा कि जुनून के साथ की गई कड़ी मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती है। युवाओं ने मेहनत और परिश्रम की बदौलत आज सेना में शामिल होकर देश सेवा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में घर- घर से सेना के जवान निकले। इसी लक्ष्य और उम्मीद को लेकर इस एकेडमी को संचालित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में क्षेत्र के युवाओं के लिए अच्छी बात होगी। सम्मान समारोह में जनार्दन, विमलेश, शिवकुमार, ओंकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें