संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी एक युवक ने अपनी बैनामे की जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। इमिलिया निवासी सुजीत कुमार ने तहरीर में बताया कि उसके पिता चैतूराम के नाम से भूमि ग्राम भानपुर माफी में है। एक जून की रात करीब 9:30 बजे भानपुर माफी निवासी खैरुन्निशा उर्फ गुड़िया, सोहबत अली, अशरफ अली तथा सोहर अली उक्त भूमि पर नींव खोदकर निर्माण करा रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी।