धनघटा। क्षेत्र के कोचरी गांव में याुक्रवार को 18 वर्षीय युवती का शव छत के कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार, कोचरी गांव के सुग्रीव राजभर की 18 वर्षीय पुत्री अनूपा रोज की भांति भोजन करने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गई। सुग्रीव का कहना है कि सुबह करीब 6 बजे के बाद भी जब बेटी कमरे से बाहर नहीं आई तो कमरा में जाकर देखा तो वह छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटकी थी। शोर मचाया तो पड़ोस के लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि अनूपा के छत के कुंडे से लटकने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद