फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाजार सामान लेने गया युवक नहीं लौटा, गुमशुदगी दर्ज

Sat, 13 Jul 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बखिरा। नगर पंचायत के तिलाठी निवासी 22 वर्षीय युवक दो दिन पूर्व बाजार में समान लेने गया, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने युवक के लापता होने की आशंका जताई है। लापता युवक के भाई ने बखिरा पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए युवक की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


अमरनाथ पुत्र हरीराम निवासी तिलाठी ने बताया कि भाई जगन्नाथ कुमार मूकबधिर है और सुन भी नहीं सकता है। नौ जुलाई की रात लगभग नौ बजे पकड़िया चौराहे पर सामान लेने घर से गया था। काफी देर बीतने के बाद घर वापस न आने पर उन लोगो ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कही पता नहीं चल सका। दो-तीन दिन बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं आने पर घर के अन्य सदस्य चिंतित होने लगे। बखिरा पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें