संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नौगड़िया-जिगिना मार्ग पर बुधवार शाम एक युवक को बाइक सवारों घेरकर पीट दिया। इसमें पीड़ित विजय कुमार के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। साथ ही दाहिने पैर और माथे पर भी चोटें आईं। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गोरयाभार गांव निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 28 अक्तूबर की शाम वह कटाई से घर लौट रहा था। तभी गंगाराम गुप्ता, उनके बेटे और बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे गालियां देते हुए पीटा। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद