लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गांव का युवक बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि 25 जनवरी को उनकी 18 वर्षीय बेटी भोर में लगभग 4:30 बजे शौच के लिए गई थी। काफी समय बाद भी वापस नहीं गई। तो उसकी तलाश के बाद दो फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई। अब उन्हें पता चला कि गांव का मोहम्मद आमिर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। एसओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। संवाद