धनघटा। क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी युवक ने बृहस्पतिवार को सरयू नदी में बिड़हर घाट पुल से छलांग लगा दी। संयोग ठीक था कि थोड़ी दूर पर मछली मार रहे थे मछुआरों ने युवक को बचा लिया। बिड़हर घाट चौकी इंचार्ज लाल बिहारी निषाद ने बताया कि पटखौली गांव निवासी प्रभाकर (24) पुत्र रामलौट सिंह बिड़हर घाट पुल पर पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। जिस स्थान पर युवक कूदा था उससे थोड़ी दूर पर मछुआरे नाव से मछली का शिकार कर रहे थे। मछुआरों ने डूब रहे प्रभाकर को बचाकर पानी से बाहर निकाला। चौकी इंचार्ज ने कहा कि वह नदी में क्यों कूदा इसकी जानकारी नहीं हो पाई। संवाद