फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो चौकी इंचार्ज समेत 19 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Wed, 10 Dec 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार देर रात दो चौकी प्रभारी समेत 19 पुलिस कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, तितौवा चौकी प्रभारी हरिनाथ मिश्र को बेलहरकला थाना एवं औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी हरिकेश बहादुर सिंह को तितौवा चौकी का प्रभारी बनाया है। बेलहरकला थाने पर तैनात धर्मेंद्र कुमार मिश्र को तितौवा चौकी का प्रभार सौंपा गया। रिजर्व पुलिस लाइन से एसआई मनोज कुमार सिंह को मानीटरिंग सेल भेजा गया है। इसके अलावा एसपी ने 5 हेड कांस्टेबल, 6 कांस्टेबल और 3 महिला कांस्टेबल को नई तैनाती दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें