फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचा और शादी भी करवा दी: गोरखपुर की महिला को राजस्थान में बेच दिया -गिरफ्तार, घर से काम ढ़ूंढ़ने निकली थी

Thu, 19 Dec 2024 11:07 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

एसपी के निर्देश पर मामले की जांच में जुटी कोतवाली और सर्विलांस टीम ने लापता रीता को राजस्थान के नीम का थाना जनपद के थोई थाना के थोई गांव से ढूंढ़ निकाला और 14 दिसंबर को वापस ले आई। पुलिस ने रीता का बुधवार को एसडीएम के समक्ष बयान दर्ज कराया। बयान में रीता ने आरोप लगाया है कि दो लोग उसे अगवा कर राजस्थान ले गए और वहां रुपये लेकर जबरन उसकी शादी करा दी।
विज्ञापन
आरोपी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर की महिला को चार माह पूर्व अगवा कर राजस्थान में बेचने की आरोपी को पुलिस ने खलीलाबाद से दबोच लिया है। बुधवार देर शाम पुलिस ने पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया वहीं गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र के सूर्यकुंड बिलंदपुर की रहने वाली आरोपी राजमति से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसे राजस्थान के नीम का थाना जिले में बेचा गया था और वहां एक व्यक्ति से उसकी शादी भी करा दी गई थी।

विज्ञापन

गोरखपुर के सहजनवां थानाक्षेत्र के टिकरिया मिनवा की रहने वाली रीता शर्मा (43) खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। वह 22 जुलाई को काम के निकली और फिर घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर रीता के पति दिलीप शर्मा ने कोतवाली खलीलाबाद में एक अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एसपी के निर्देश पर मामले की जांच में जुटी कोतवाली और सर्विलांस टीम ने लापता रीता को राजस्थान के नीम का थाना जनपद के थोई थाना के थोई गांव से ढूंढ़ निकाला और 14 दिसंबर को वापस ले आई। पुलिस ने रीता का बुधवार को एसडीएम के समक्ष बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन


बयान में रीता ने आरोप लगाया है कि दो लोग उसे अगवा कर राजस्थान ले गए और वहां रुपये लेकर जबरन उसकी शादी करा दी। इस बीच पुलिस ने रीता को अगवा करके बेचने की आरोपी गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र के सूर्यकुंड बिलंदपुर की रहने वाली राजमति को भी दबोच लिया।

पूछताछ में पीड़िता ने बताया है कि गोरखपुर की महिला और उसके एक सहयोगी ने उसे अगवा किया था और राजस्थान ले जाकर बेच दिया। वहां जबरन उसकी शादी करा दी गई थी। उसका एसडीएम के समक्ष बयान कराया गया है। आरोपी महिला को भी हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है;  सत्यजीत गुप्ता, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें