फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राप्ती का जलस्तर सात सेंटीमीटर और घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती का जलस्तर दसवें दिन घटाव पर रहा। नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को बढ़ गया था लेकिन शुक्रवार को सात सेंटीमीटर की कमी आने से विभाग के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली है। मेंहदावल के पूर्वी क्षेत्र में स्थित राप्ती का जलस्तर नौवें दिन बढ़ने लगा था, बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 75.72 मीटर था, शाम को चार बजे नदी का जलस्तर 75.75 मीटर पर आ गया। शुक्रवार को जलस्तर पांच सेंटीमीटर घटकर सुबह आठ बजे 75.70 मीटर पर आ गया। शाम को चार बजे नदी का जलस्तर 75.67 मीटर पाया गया। 24 घंटे में जलस्तर भी सात सेंटीमीटर की कमी पाई गई। जलस्तर नीचे आने से ड्रेनेज खंड के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें