फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: सांथा में सफाई व्यवस्था चौपट, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 19 Feb 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 सफाई कर्मी के खिलाफ किया प्रदर्शन करते लाेग । संवाद
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। विकास खंड सांथा में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। यहां सफाई कर्मी न होने से गांव में गंदगी फैली हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां जाम होने से पानी सड़क पर बह रहा है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। इससे नाराज गांव के लोगों ने रविवार को गांव में ही प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि नियमित रूप से सफाई नहीं कराई गई तो जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। गांव के निवासी जमील अहमद, अब्दुल वहीद, समसुल हुदा, तैय्यब अली, मोहम्मद नईम, गुलाम अली, निजामुद्दीन, मोहम्मद इस्लाम, झीनक, सराकत अली, अब्दुल हकीम आदि ने कहा कि कई महीने से सफाई कर्मी दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने कहा कि जलनिकासी के बनी नालियां कूड़े करकट से जाम हो गई है। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है और आने-जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराया जाए। इस संबंध में डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अगर सफाईकर्मी नहीं जा रहा है तो जांच करवाकर सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें