संतकबीरनगर। सभी थाना क्षेत्रों में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें हुईं। चोरी की घटनाओं की रोकथाम पर मंथन किया गया। पुलिस ने किसी गांव या मोहल्ले में रात्रि के समय कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल सूचना देने की अपील की। दिन में विशेष रूप से फेरी लगाने वाले अथवा किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी देने को कहा, जो क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहा हो। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से अपने-अपने घरों, काॅलोनियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। कहा कि एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। सीसीटीवी कैमरे निरंतर क्रियाशील रहें ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। संवाद