फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: व्यापारी संवाद कार्यक्रम 17 को, तैयारियां पूरी

Thu, 15 Jan 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आगामी 17 जनवरी को कबीर परिनिर्वाण स्थलीय मगहर स्थित ऑडिटोरियम में सुबह 11:30 बजे व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को राज्य कर विभाग कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारी प्रतिनिधियों एवं टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही सभी से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया।बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर अपने कर संबंधी विषयों, समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रख सकें। अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करें, जिससे कर प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं व्यापारी हितैषी बनाया जा सके। बैठक में उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों एवं टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर राज्य कर राजेश पांडेय, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर विनय कुमार गुप्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें