फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टीम ने की शराब दुकानों की जांच

Fri, 20 Feb 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के कई सरकारी शराब की दुकानों पर शुक्रवार को सीओ सिटी अमित कुमार व आबकारी निरीक्षक विजय आनंद की अगुवाई में जांच किया गया। जानकारी के अनुसार, शहर के सुगर मिल, नेदुला बाईपास, मेंहदावल बाईपास, बरदहिया बाजार एवं मॉडल शाप का पुलिस व आबकारी टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान के स्टाॅक का सत्यापन हुआ। साथ ही दुकान पर मौजूद स्टाॅक स्कैन का भी जांच किया गया। जांच के दौरान दुकान पर मौजूद मुनीब से शराब के स्टाक की जानकारी ली गई। हालांकि जांच के दौरान दुकान पर किसी भी तरह के अनियमितता की पुष्टि नहीं हो पाई। जांच टीम ने ओवररेटिंग को लेकर मुनीबों को चेताया और कहा कि प्रिंट रेट से ज्यादा किसी भी ग्राहक से न वसूला जाए। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें