फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोशन होंगे सीमा विस्तारित क्षेत्र की गलियां और चौराहे

Fri, 04 Jul 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नगर पालिका खलीलाबाद के विस्तारित क्षेत्र में लगाए जा रहे खंभे।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के सीमा विस्तारित में शामिल किए गए 16 गांवों की गलियां और चौराहों को रोशन करने पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके साथ ही काम भी शुरू हो गया है। इस योजना के तहत विस्तारित क्षेत्र में 1500 नए खंभे लगवाए जाने हैं। इससे करीब 50 हजार की आबादी को लाभ पहुंचेगा। अक्तूबर 2020 को नगर पालिका परिषद में आस-पास के 16 गांवों में शामिल किया गया था। इसके बाद से ही इन क्षेत्रों में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए कदम नहीं उठाए गए थे, जिससे अधिकतर जगह शाम होते ही अंधेरा छाया रहता था। इस समस्या को दूर करने के लिए अब पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत विस्तारित क्षेत्र में 1500 नए खंभे लगाए जाने हैं। इसके साथ ही इन खंभों पर एलईडी लाइटें लगाई लगाकर पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। इससे विस्तारित क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें