संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में कोतवाली, धनघटा व मेंहदावल की बीट व्यवस्था की समीक्षा की। बीट बुक दुरुस्त नहीं मिलने पर फटकार लगाई। उत्तम प्रविष्टि मिलने पर पुरस्कृत किया। एसपी ने बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी बदरे आलम, अशोक प्रसाद थाना धनघटा, आरक्षी पंकज कुमार, अरुण यादव थाना मेंहदावल, आरक्षी जयकिशन गौड़, श्यामनरायण यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद की बीट बुक का निरीक्षण किया। बीट अधिकारी अशोक प्रसाद, जयकिशन गौड़ व श्यामनरायण यादव को फटकार लगाई और एक सप्ताह परेड का आदेश दिया। साथ ही बदरे आलम, पंकज कुमार, अरुण यादव की उत्तम प्रविष्टि मिलने पर पुरस्कृत किया। एसपी ने बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित व वारंटी की निगरानी की हिदायत दी। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद