संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण कराया। जनसुनवाई के दौरान एसपी ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की तथा उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर उन्हें न्याय एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। संवाद