संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली। पुलिस कर्मियों का टर्नआउट चेक किया। ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार के लिए निर्देशित किया। कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल 112, यातायात कार्यालय, बैरक, 5 जी टाइप बिल्डिंग, जिमनेजियम, लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण किया। बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए। संवाद