फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने कैंप कार्यालय में फहराया तिरंगा

विज्ञापन
पुलिस लाइंस में तिरंगे को सलामी देते एसपी संदीप मीना। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कैंप कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। ध्वजारोहण के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को देश की एकता और अखंडता, राष्ट्र की सुरक्षा तथा संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें