मगहर की कान्हा गौशाला में गायों को गुड़ खिलाते हुए एसपी । संवाद
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मगहर स्थित कान्हा गोशाला में गायों को गुड़ खिलाया। उन्होंने बताया कि बचपन से ही मुझे गायों की सेवा करने का शौक है। पढ़ाई के दिनों में भी मैं यह कार्य करता रहा। एसपी ने ठंड के मौसम में गायों को गुड़ खिलाने के लाभ गिनाए। कहा कि गुड़ से गायों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, आयरन मिलता है और दूध उत्पादन में भी वृद्धि होती है।