मेंहदावल। नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 12 और सदस्य के 153 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदाताओं की खामोशी ने चुनावी मैदान में उम्मीदवारों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। नगर निकाय में मतदान बृहस्पतिवार को होना है। प्रत्याशी और उनके समर्थक लोगों के घरों पर पहुंचकर रिझाते दिखे।
इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला नगर पंचायत के कुल 44,192 मतदाता करेंगे। अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित है। सदस्य के लिए चुनाव में उतरे प्रत्याशी भी अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं के घर-घर पहुंच कर उन्हें अपने पक्ष में लुभाने में लगे रहे। मंगलवार चुनावी प्रचार बंद हो जाने से मतदाताओं की खामोशी को देखते हुए प्रत्याशी बेचैन दिखाई दे रहे हैं।